खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने बाजपुर को हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में रामनगर, एमबीपीजी कॉलेज, अल्मोड़ा और बाजपुर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
बृहस्पतिवार को कॉलेज के मैदान में फाइनल मुकाबला बाजपुर और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के बीच हुआ। इसमें हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने 52 प्वाइंट कर जीत हासिल की। जबकि बाजपुर की टीम मात्र 24 प्वाइंट ही ले पायी। विजेता और उप विजेता टीम को कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. गुरन्दिर सिंह ने पुरस्कार बांटे। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मैच में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने रामनगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बाजपुर ने अल्मोड़ा को हराया।
कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शर्मा ने बताया कि कुमाऊं विवि की 12 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है, जो नवंबर में रोहतक हरियाणा में हो रही अंतर विवि प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल, राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके चंदोला, डॉ. विपिन भट्ट, डॉ. प्रमोद कांडपाल, डॉ. यादव, डॉ. केके मिश्रा, आंचल वर्मा, डॉ. अपर्णा सिंह, बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन बसेड़ा, गौरव जोशी आदि रहे।