फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच लाख की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता से मारपीट

Wed, 06 May 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नकटपुरा निवासी रंजना ने बताया कि 30 मई 2023 को उसका विवाह हनुमानगढ़ (राजस्थान) निवासी कालू राम शर्मा से हुआ था। विवाह में उसके पिता रामाश्रय सिंह ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी तय होने के बाद ससुराल पक्ष को उसके भाई ज्ञान प्रकाश सिंह ने 80 हजार रुपये दिए। शादी के बाद विदाई के समय उसके भाई ने ससुराल पक्ष को दो लाख रुपये दिए।
आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके पति, ससुर संतलाल जोशी, सास शांति देवी और भांजा कृष्णा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे। आठ जुलाई 2023 को ससुराल पक्ष ने पांच लाख की मांग करते हुए उससे मारपीट की और मारने की धमकी दी। रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर उसे कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद उसके भाई ने कुछ रकम और भेजी।
विज्ञापन

23 अक्टूबर 2023 को विवाद बढ़ने पर पीड़िता को मायके भेज दिया गया। तब से वह मायके में है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें