फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह युवकों और युवतियों की कराई शादी

Wed, 08 May 2019 12:54 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने नवदंपति को आशीर्वाद देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री पंचमुखी हनुुमान बालाजी मंदिर समिति की ओर से मंगलवार को निर्धन कन्याओं और युवकों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। इसमें छह जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। 
विज्ञापन


गांधी पार्क से छह दूल्हों की बारात बैंड बाजों के साथ मुख्य बाजार होते हुए गल्ला मंडी पहुंचीं। पुजारी पं. पुष्पेंद्र शास्त्री  ने मंत्रोच्चारण के साथ छह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। इसमें बदायूं निवासी धर्मवीर और खेड़ा निवासी तारावती, रम्पुरा निवासी विपिन कोली और सीता देवी, फाजलपुर महरौला निवासी प्रकाश और इंदिरा कालोनी की रीना, मुरादाबाद निवासी पुष्पेंद्र व फुलसुंगा की मंजू, रम्पुरा के विजय कोली और किच्छा की पूनम और बरेली के सुमित और किच्छा की भगवती ने सात फेरे लिए। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, समिति अध्यक्ष गुलशन नारंग, चंदन सचदेवा, सौरभ गाबा, बिट्टू ग्रोवर, गगन, सुंदर वाधवा, सर्वेश मौर्या, देशराज तागरा, अशोक गर्ग, राजकुमार जिंदल, संजीव गुप्ता, जसपाल अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें