रुद्रपुर के स्वास्तिक ज्वैलर्स में अक्षय तृतीया पर खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के सराफा बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। लोगों ने अक्षय तृतीया को शुभ मानते हुए सोने, चांदी और डायमंड के आभूषणों की खरीदारी की। कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए खरीददारी के साथ ही आभूषणों की बनवाई पर कई तरह की छूट रखी हुई थी। ज्यादातर सोने की चेन, अंगूठी, हार की बिक्री हुई।
अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदने को शुभ माना जाता है। लिहाजा दीपावली की तरह ही अक्षय तृतीया पर भी सराफा बाजार खासा गुलजार रहता है। कारोबारी भी ग्राहकों के लुभावने आफर रखते हैं। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की खूब चहल पहल रही। दुकानों में आभूषण खरीदने के लिए ग्राहकों की काफी भीड़ लगी रही।
शहर के स्वास्तिक ज्वैलर्स के मालिक अंकित अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए आभूषणों की खरीद और बनवाई पर छूट दी है।
बंसल ज्वैलर्स के मालिक रजत बंसल ने बताया कि उन्होंने विशेष अक्षय तृतीया में ग्राहकों को लुभाने के लिए सोने के एक आइटम की खरीददारी में एक सोने का सिक्का दे रहे हैं। ब्रांडेड आभूषणों की खरीद पर भी छूट दी जा रही है। बताया कि ग्राहक सोने के हार, मंगलसूत्र, गोल्ड चेन की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं।
इनके अलावा ढल्ला ज्वैलर्स, वर्मा ज्वैलर्स, कपूर ज्वैलर्स, पीसी ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों में भी आभूषण खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचे और इन प्रतिष्ठानों में भी ग्राहकों को आभूषण खरीद पर छूट दी गई।
फोटो- 07आरडीपी-13पी- रुद्रपुर के स्वास्तिक ज्वैलर्स में अक्षय तृतीया पर खरीददारी करती महिलाएं।
07आरडीपी-14पी- रुद्रपुर के बंसल ज्वैलर्स में खरीददारी करते लोग।