फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीसी के मार्केटिंग अफसर से एसआईटी ने की पूछताछ

Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
wheat scam in uttarakhand
विज्ञापन

विज्ञापन
 पंतनगर टीडीसी में गेहूं बीज खरीद के नाम पर किए गए 20 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की जांच के लिए एसआईटी ने टीडीसी के मार्केटिंग अफसर से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। जल्द ही एसआईटी मार्केटिंग अफसर के कलमबंद बयान भी दर्ज कर सकती है। इससे पूर्व तीन लोगों के 164 के बयान एसआईटी ने लिए हैं।
विज्ञापन

टीडीसी पंतनगर में वर्ष 2015-16 में करोड़ों के घोटाले की जांच के बाद टीडीसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीके सिंह ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसआईटी को सौंपी जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि कर्मचारियों ने वितरकों के साथ मिलकर बीज को फ्लोर मिलों में बेच दिया। बीज वितरकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी टीडीसी के मार्केटिंग अफसरों की होती है, जिसके चलते एसआईटी ने कुछ मार्केटिंग अफसरों को भी जांच के दायरे में लिया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसआईटी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में बीज वितरण का काम देखने वाले मार्केटिंग अफसर ललित मोहन बोरा से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ में एसआईटी को बीज वितरकों और डीलरों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही एसआईटी ललित मोहन के कोर्ट में कलमबंद बयान भी दर्ज करा सकती है। एसआईटी दो ट्रक चालकों और एक टीडीसी कर्मचारी के कलमबंद बयान पहले ही दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें