फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस चस्पा करने आई टीम को व्यापारियों ने बैरंग लौटाया

Tue, 28 Nov 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर। 
विज्ञापन
गदरपुर में अतिक्रमण हटाने को चस्पा किया गया नोटिस दिखाते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एनएच-74 पर गदरपुर मुख्य बाजार से दो सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाये जाने संबंधी नोटिस चस्पा करने आई टीम को व्यापार मंडल के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि डीएम के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें हाईकोर्ट ने गदरपुर मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिए थे। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने एसडीएम और एनएचएआई के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एनएचएआई के हेड सुपरवाइजर एसके जोशी, वर्क एजेंट नगरपालिका युगल किशोर गुप्ता जब व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया के प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा करने पहुंचे तो उनकी सूचना पर व्यापारी मौके पर जुट गए।
उन्होंने नोटिस चस्पा करने का विरोध करते हुए कहा जब तक बाइपास का निर्माण और किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जाता तब तक नोटिस चस्पा नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

नोटिस में सार्वजनिक सूचना थी कि अगर दो सप्ताह के भीतर व्यापारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोनिवि एवं प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विरोध करने वालों में महामंत्री मनीष फुटेला, अंशुल अरोरा, पारस धवन, विजय सिडाना, अशोक बठला, सन्नी बत्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें