फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हो गई है मानपुर रोड

Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
राोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की मानपुर बाइपास रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढे भी इतने गहरे कि कार या बाइक का टायर धंस जाए। बारिश में तो गड्ढों में पानी भरा रहने से कई दोपहिया वाहन सवार गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं। आलम यह है कि सड़क से वाहन हिचखोले खाते हुए निकलते हैं। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से हादसों का सबब बने गड्ढों को पाटने की जहमत तक नहीं उठाई जा रही है। 
विज्ञापन


रामनगर से जसपुर जाने वाले वाहन शहर में दाखिल होने के बजाए स्टेडियम रोड से मानपुर रोड, बैलजुड़ी तिराहे होते हुए जसपुर को निकलते हैं। सड़क पर भारी भरकम वाहनों की बढ़ती आवाजाही ने इसकी दशा खराब कर दी है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। जो छोटे वाहनों के चलने लायक नहीं रह गई है। गड्ढों में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। डेढ़ से दो फिट से बने गड्ढों में बारिश होने पर लबालब पानी भर जाता है। 

बारिश में सड़क से गुजरना और ज्यादा मुश्किल भरा हो जाता है। लेकिन विभाग दुर्घटना का सबब बन चुकी सड़क की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठा पा रहा है। लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता पुनीता ने बताया कि मानपुर बाइपास रोड के निर्माण का प्रस्ताव दैवीय आपदा मद में भेजा गया है। आकांशा गार्डन रोड, शिवलालपुर डल्लू रोड के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें