फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अर्जुन अवॉर्डी मनोज में पेरू में जीता स्वर्ण और रजत पदक

Tue, 19 Aug 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरू में आयोजित हुई पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता
विज्ञापन


रुद्रपुर। पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अर्जुन अवॉर्डी पैरा खिलाड़ी मनोज सरकार ने जलवा दिखाया है। उन्होंने एकल में रजत और डबल्स में स्वर्ण पदक जीता है। छह दिन तक चली प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित सात मेडल जीते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पेरू से दूरभाष पर पेरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने बताया कि पेरू के लीमा शहर में 12 अगस्त से पेरू पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता शुरू हुई थी और प्रतियोगिता 17 अगस्त तक चली थी। उन्होंने एकल वर्ग के दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में भारत के पूज्यम मिश्रा को हराया था। सेमीफाइनल में फ्रांस के मैथ्यू थॉमस को 21 -14, 15-21,21-18 से हराकर फाइनल में पहुंचे थे। रविवार को रात फाइनल में वे जापान के देसूकी फ़ुजिहारा से 16- 21,21- 11 से हार गए थे और रजत पदक जीता था। डबल मुकाबले का उनके जोड़ीदार उड़ीसा के दीप रंजन थे। उनकी जोड़ी ने फाइनल में फ्रांस और पुर्तगाल के खिलाड़ियों की जोड़ी को 22-20,21-11 से शिकस्त दी थी और स्वर्ण पदक जीता। बताया कि प्रतियोगिता में भारत से 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। अगली प्रतियोगिता में इस बार जो कमी रह गई, उसे पूरा कर गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे। इससे पहले जुलाई में वेल्स यूके में हुए ब्रिटिश एंड आयरिश लेवल 1 प्रतियोगिता में उन्होंने एकल और डबल्स में एक -एक कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें