फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नैनीताल हाईवे के गड्ढे पाटे

Tue, 19 Aug 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-109 नैनीताल हाईवे पर सिडकुल के पास सड़क पर पड़े गड्डे पाट दिए गए हैं। सिडकुल के पारले चौक के समीप निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज के पास हाईवे पर कई गड्ढे हो गए थे।
विज्ञापन

गड्ढों से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। हाईवे पर तेज रफ्तार में चलने वाले वाहनों को गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने पड़ रहे थे। अचानक ब्रेक लगने से हादसे का खतरा बना हुआ था।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की दशा शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। एनएचएआई ने सड़क पर पड़े गड्ढों को पाट दिया है।
विज्ञापन

इस स्थान पर सड़क के दोनों ओर किनारों पर जमा मिट्टी से अब भी खतरा बना हुआ है। एनएच के बाईं और दाहिनी ओर कुछ स्थानों पर मिट्टी की मोटी परत जमी हुई है। बारिश होने पर कीचड़ हो रहा है। कीचड़ में दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें