फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ मनोज की अंत्येष्टी

Wed, 30 Aug 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। 
विज्ञापन
बाजपुर के गांव हरिपुरा निवासी जवान से संबंधित हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले जवान मनोज भंडारी का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके घर हरिपुरा पहुंचा। सेना के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। चचेरे भाई राहुल भंडारी ने चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


बाजपुर के गांव हरिपुरा निवासी मनोज भंडारी सात साल पहले 55 इंजीनियर रेजीमेंट मेरठ यूनिट में भर्ती हुए थे। 12 अगस्त को मनोज भंडारी के सिर में अचानक दर्द हुआ। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 अगस्त को उनका आपरेशन किया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 29 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को सैनिकोें की टुकड़ी मनोज भंडारी का पार्थिव शरीर लेकर गांव हरिपुरा पहुंची।

एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार केपी सिंह ने घर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की ओर से वीरभूमि भूतपूर्व सैनिक वीरागना कल्याण समिति अध्यक्ष एनडी जोशी ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मृतक की माता जानकी देवी, पत्नी ज्योति भंडारी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं सवा साल के बेटा कवींद्र भी गुमसुम था। नैनीताल के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। चचेरे भाई राहुल भंडारी ने चिता को मुखाग्नि दी। मौके पर कर्नल एससी काला, मूलचंद यादव, अशोक, मेहरबान, रिते, त्रिलोक सिंह, जीत सिंह, सुरेश पांडे, लक्ष्मण सिंह मेहरा, खीम सिंह दानू, योगेश मुनगली आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें