फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीसी बीज घोटाले में नामजद दो कर्मचारियों से हुई पूछताछ

Wed, 30 Aug 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में टीडीसी बीज घोटाले की जांच करती एसआईटी की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसआइटी ने तराई बीज निगम पंतनगर में हुए 16 करोड़ के गेहूं बीज खरीद घोटाले की जांच शुरू कर दी है। पहले दिन वादी समेत निगम के दो नामजद कर्मचारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए। मामले में नामजद शेष सात आरोपियों से बारी-बारी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


एएसपी देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने बुधवार को कार्यालय में घोटाले की जांच शुरू करते हुए मामले के वादी मुख्य कार्मिक अधिकारी सीके सिंह के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी लेखाकार जीसी तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी शिवमंगल त्रिपाठी से पूछताछ कर बयान लिए। करीब 12 बजे शुरू हुई जांच शाम तक चली। एएसपी पिंचा ने बताया कि पहले दिन दो आरोपियों से पूछताछ की गई। प्रत्येक दिन दो-दो आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। 10 आरोपियों के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, इनमें से एक की मौत हो चुकी है। इस दौरान एसआइटी के सदस्य इंस्पेक्टर एनएन पंत, एसआई भुवन आर्या और एसआई एसएन तिवारी भी थे।

बाजपुर के 12 गांवों की फाइलें  खंगाली
 एनएच-74 मुआवजा घोटाले में एसआइटी ने काशीपुर और जसपुर तहसील क्षेत्रों की जमीनों की जांच के बाद अब बाजपुर  के 12 गावों के किसानों की फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं। एसआईटी को कृषि भूमि को अकृषि दर्शाने के मामले से जुड़ी एक फाइल मिल गई है।
विज्ञापन


एनएच घोटाले में कृषि भूमि को अकृषि करने के खेल में करोड़ों रुपये का गोलमाल उजागर हो चुका है। मामले की जांच में जुटी एसआइटी काशीपुर और जसपुर तहसील क्षेत्र में कृषि से अकृषि हुई जमीनों की फाइलों की लगातार जांच व कार्रवाई कर रही है। बुधवार को बाजपुर क्षेत्र के भूमि अध्यापित अधिकारी के माध्यम से अभिनिर्णय की एक फाइल मिल गई है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि बाजपुर तहसील में 12 गांव में कृषि भूमि को अकृषि किया गया था। इनमें एक फाइल मिल चुकी है। अन्य फाइलों की छंटाई का काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें