फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तक एसी वैन में आएंगे किसानों के फूल

Wed, 08 Jul 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन प्रस्तावित वातानुकूलित वाहन (एसी वैन) के सापेक्ष मंडी निदेशालय ने एक एसी वैन खरीद ली है। इससे अब किसानों के फूल बगैर मुरझाए मंडी तक किसान पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन


 फूल मंडी बन जाने के बाद वाहन का संचालन शुुरू करा दिया जाएगा। मंडी तक तरोताजा हाल में फूल पहुंचने से किसानों को भी उचित दाम मिल सकेगा।

 राज्य सरकार फूलों की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए मंडी निदेशालय राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में रुद्रपुर सिडकुल चौक के पास दो एकड़ जमीन में 4.50 करोड़ की लागत से फूल मंडी बना रही है। इसका काम भी एक माह पहले शुरू हो चुका है।

करीब छह माह में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि बरसात की वजह से कुछ दिन के लिए काम रुका हुआ है। योजना में तीन एसी वाहनों (एक बड़ा, दो छोटे) को मंजूरी मिली हुई है। मंडी निदेशालय के अनुसार एक छोटे एसी वैन को खरीद लिया गया है। इसकी लागत करीब 18 लाख है।
विज्ञापन


फिलहाल यह मंडी निदेेशालय परिसर में खड़ी की गई है और वाहन के पंजीकरण का काम चल रहा है। फूल मंडी तैयार होने के बाद इसे पर्वतीय क्षेत्रों से फूलों को सुरक्षित और ताजा लाने में प्रयोग किया जाएगा। मंडी प्रबंधक निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि एक एसी वाहन की खरीद कर ली गई है।

बताया कि दो एसी वाहन और खरीदे जाने हैं। इसके अलावा दिल्ली में फूलों की बिक्री के लिए मंडी स्थल का चयन किया जा रहा है। कहा कि फूल मंडी बन जाने से फूलों की खेती क्षेत्रफल में विस्तार होने के साथ ही किसानों को भी उचित लाभ प्राप्त हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें