फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सूदखोरी से परेशान युवक ने अपने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर कर्ज की रकम लौटाने के लिए बार-बार परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर एसओ का घेराव किया। कहा कि 20 हजार की उधार की रकम के एवज में 70 हजार रुपये लौटाने के बाद भी उक्त व्यक्ति डेढ़ लाख और देने का दवाब बना रहा था। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है। एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नारायण नगर वार्ड पांच निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बिट्ठल टेंपो चलाता था। मंगलवार रात धर्मेंद्र ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के कुंडे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक धर्मेंद्र की पत्नी चांदनी ने धर्मेंद्र के भाइयों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार को परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने आईटीआई थाना पहुंचकर एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी का घेराव किया। चांदनी ने थाने में तहरीर में बताया कि उसके पति ने चार साल पहले ब्याज पर रुपये देने वाले शंकरपुरी निवासी एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये 10 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज पर लिए थे। उधार देने से पहले उस व्यक्ति पति से तीन चेक और एक ब्लैंक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराकर ले लिए थे। उसका पति समय से ब्याज की रकम अदा करता रहा। दिसंबर 2017 तक उसके पति ने 50 हजार रुपये ब्याज की रकम के साथ 20 हजार रुपये उक्त व्यक्ति को अदा किए। उसने डेढ़ लाख रुपये और देने की बात कहते हुए चेक और स्टांप वापस नहीं किए। इसके बाद उसका पति अवसाद में रहने लगा। दो सितंबर की शाम उक्त व्यक्ति उनके घर आया और मकान अपने नाम कराने की धमकी देते हुए चेक को कोर्ट में लगाकर पैसा वसूल करने की चेतावनी देकर चला गया। इससे अवसादग्रस्त उसके पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक की एक तीन साल की बच्ची है। धर्मेंद्र का बड़ा भाई राजेंद्र कुमार रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है, जबकि एक भाई धर्मेंद्र के परिवार के साथ ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें