फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से जनपद पौड़ी, ब्लॉक बीरोंखाल के ग्राम खिंटोटिया निवासी विकास पांगती (30) पुत्र हरीश पांगती का परिवार यहां पीरूमदारा के ग्राम उदयपुर चोपड़ा में रहता था। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे विकास बाइक पर सवार होकर काशीपुर के लिए निकला। रामनगर रोड पर धनौरी में मंदिर के सामने एक पिकअप के चालक ने उसकी बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में रौंद दिया। आम से लदी पिकप की चपेट में आने से विकास की एक टांग टूट गई और रक्तस्राव अधिक होने से उसने मौके पर ही दम भी तोड़ दिया। पुलिस वाहन का नंबर खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। मृतक के परिवार में एक बड़ी बहन पिंकी और छोटा भाई आशीष है। फिलहाल हादसे में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें