फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरई रेंज को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की तर्ज पर विकसित करने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र की नेपाल एवं यूपी से सटी सुरई रेंज को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव वन विभाग ने मुख्यालय भेजा है। इस प्रस्ताव में शारदा सागर डैम के किनारे हट, ककरा कंपार्ट में प्रस्तावित झील, गेस्ट हाउस एवं बग्घा चौवन के चारों ओर चूका चौकी तक जंगल में लगभग 27 किमी रिंग रोड आदि बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

सुरई रेंज के रेंजर सुधीर कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस के चारों ओर जंगल में रिंग रोड बनाई जाएगी। इसके जरिये पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। यहां ग्रास लैंड तैयार कर चीतल, हिरन एवं सांभर के लिए वाच टावर का निर्माण प्रस्तावित है। मगरमच्छ बहुल स्थान पर भी वॉचिंग प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। मगरमच्छ की अधिकता वाले नाले की पीचिंग, तारबाड़ और उसमें जाली लगाने के साथ ही यहां एक झील विकसित की जाएगी। रेंजर ने बताया कि परियोजना की फाइल मुख्यालय में अंतिम स्वीकृति के लिए गई है। प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कोट
सुरई रेंज में पर्यटन की संभावनाओं के लिए बनाया गया प्रस्ताव सराहनीय है। विभाग से स्वीकृति मिलने पर बजट जारी किया जाएगा। इससे क्षेत्र का विकास और रोजगार दोनों में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव सीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें