फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने ताल में लगाई छलांग, पुलिस और फायर कर्मियों ने बचाया

Sat, 10 Aug 2024 11:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में पत्नी के मायके जाने से परेशान एक युवक गिरीताल स्थित ताल में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बचा लिया। 
 
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने ताल में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में पत्नी के मायके जाने से परेशान एक युवक गिरीताल स्थित ताल में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बचा लिया। 

विज्ञापन


कचनालगाजी निवासी राहुल (32) पुत्र राम किशोर बीते कई दिन से घर से गायब था। शुक्रवार की शाम वह गिरीताल स्थित ताल के किनारे पहुंचा। यहां उसने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। इसी दौरान किसी ने दलदल में युवक को डूबते देखकर कटोराताल पुलिस चौकी को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विपुल जोशी व कांस्टेबल प्रेम कनवाल ने फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

ये पढ़ें- मासूम का सवाल: मेरी अम्मी कब आएगी....इसके जवाब में आंसू ही टपक रहे, तस्लीम की बेटी अब भी मां की मौत से अनजान

मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में करता है वेंडर का काम

विज्ञापन

इस दौरान एसपीओ माजिद व राहुल और फायर कर्मियों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि राहुल की पत्नी एक सप्ताह पहले अपने मायके गई थी जिसको लेकर वह परेशान था और घर से कहीं चला गया था।

राहुल की मां ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर कुछ समय के लिए घर आया और बिना बताए चला गया था। शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली की राहुल गिरीताल स्थित ताल में डूब रहा था, जिसे पुलिस ने बचा लिया। युवक मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में वेंडर का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें