बाजपुर के गांव हरसान में पशु मेले में सर्वोत्तम पशु पालक को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव गोरीछाल हरसान में ब्लाक स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वोत्तम पशुपालक का पुरस्कार गांव हरसान विासी मलूक सिंह को मिला। आठ वर्गों में चयनित 24 पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को पशु मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य गंगा देवी ने किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह, डॉ. जीएस खड़ायत, डॉ. नंदन ने खुरपका, मुंहपका टीकारण और पशुओं की विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी सदस्या बबीता कोरंगा ने की। पशु मेले में गाय संकर दुधारू वर्ग में गोपाल सिंह, गाय संकर सूखी वर्ग में नीरज कुमार, स्वदेशी गाय दुधारू वर्ग में लक्ष्मण राम, स्वदेशी गाय सूखी वर्ग में देवयम आर्य, भैंस दुधारू वर्ग में शांति जोशी, भैंस सूखी वर्ग में बग्गा सिंह, हीफर बछिया वर्ग में भूपेंद्र सिंह, बच्चे बछिया वर्ग में पूरन सिंह बिष्ट को प्रथम पुरस्कार मिला। जबकि चयनित आठ पशुपालकों को द्वितीय और चयनित आठ पशुपालकों को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां तारा सिंह, गुमान सिंह, रमेश जोशी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. विकास वत्स, डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. शिव कुमार आदि थे।