फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने मनाया 116 वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
काशीपुर में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभरांभ करती रोटरी अध्यक्ष सुरूचि सक्सेना व सचिव डा. ? - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने रोटरी इंटरनेशनल का 116 वां स्थापना दिवस मनाया। रोटरी सदस्यों ने रोटरी के चिह्न से सज्जित केक काटकर रोटरी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ कार्बेट के अगले वर्ष होने वाले रजत जयंती वर्ष धूमधाम से मनाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

हस्तरेखा विशेषज्ञ निशा घई ने अंकशास्त्र पर दिलचस्प जानकारी दी। क्लब अध्यक्षा रोटेरियल सुरुचि सक्सेना ने क्लब की आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया। वहां प्रेसीडेंट इलेक्ट ब्रह्मेश चंद्र गुप्ता, चाटर्ड प्रेसिडेंट अनिल घई, डॉ. नरेश मेहरोत्रा, दीपक मेहरोत्रा, राजीव रस्तोगी, बीएस सेठी, डॉ. देवेंद्र चंद्रा, अंकुर टंडन, कैलाश सहगल, उमेश टंडन, बीना सहगल, डॉ. इला मेहरोत्रा, मीना गुप्ता, आभा गुप्ता, दीपाली मेहरोत्रा, महेंद्र कौर सेठी, मीरा टंडन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें