काशीपुर। गिरीताल रोड स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर मेला लगाया गया। उत्तरायणी मकर संक्रांति मेला समिति के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पिथौरागढ़ व जागेश्वर से आई टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस दौरान आयोजित ऐपण प्रतियोगिता में बीना जोशी, सोनी बिष्ट व मीनाक्षी पांडे और रंगोली प्रतियोगिता में रुद्रांश चौधरी, अंशुल बिष्ट व गौरांश उपाध्याय क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। देर शाम मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर मेले का समापन किया। वहां समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र कांडपाल, केसी सिंह बाबा, डॉ. यशपाल रावत, जगदीश चंद्र पांडे, पूरन चंद्र जोशी, जय कांडपाल, सुनील टंडन आदि थे।