फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पर्वतीय समाज ने मनाया घुघुतिया त्योहार

Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पर्वतीय समाज ने मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर मनाया जाने वाला घुघुतिया त्योहार धूमधाम से मनाया। सोमवार रात घरों में विभिन्न पकवान बनाए गए। लोगों ने एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। मंगलवार को स्नान करने के बाद पकवान खाने के लिए कौवों का आह्वान किया। घुघुतिया त्योहार पर बच्चे गले में घुघुते (आटे का पकवान) की माला डालते हैं। पर्वतीय समाज की महिलाएं माघ मास में तीन दिन तक गंगा स्नान कर व्रत रखती हैं। परिवार के लिए मंगल कामना करती हैं। सभी समाज के लोग मकर संक्रांति पर शिव मंदिर पहुंचे। कई स्थानों पर माघ खिचड़ी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें