फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता: लूट और अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 07 Aug 2026 09:49 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक से लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
लूट और अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक से लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेटीघाट खटीमा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने अस्पताल पहुंचकर अभियुक्त से पूछताछ की।

विज्ञापन


ऐसे हुई मुठभेड़
कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की तलाश में मच्छी झाला पहुंची। पुलिसने उसकी घेराबंदी की। झाड़ियों की आड़ लेकर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय भेजा गया।

क्या था मामला
पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि उसने पांच अगस्त को अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट और मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर पर्स व नकदी लूटी थी और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरोह के अन्य दो आरोपी दीपक और मनोज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें