फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Aug 2026 08:53 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हल्द्वानी कोतवाली में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

हल्दूचौड़ के दोलिया डी क्लास निवासी उमेश चंद्र मेलकानी सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके अंबिका विहार स्थित मकान में इन दिनों रिनोवेशन चल रहा है। अधिवक्ता उमेश की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार की रात मकान में प्लंबर काम कर रहे थे। आरोप है कि मध्यरात्रि साढ़े तीन बजे उनके मकान के पीछे गली में रहने वाला व्यक्ति वहां आ धमका और काम कर रहे मजदूरोंइस दौरान टैक्स बार के अध्यक्ष रमेश पांडे, सचिव महेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील पाठक, मीडिया प्रभारी पूर्व अध्यक्ष सुमित गुप्ता, डीसीपांडे, एनके जोशी, हल्द्वानी बार के उपाध्यक्ष ललित मेर, पूर्व सचिव विनीत परिहार, टैक्स बार के कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह, विनय कुमार टंडन, कंचन लोशाली, पवन नेगी, ह से गालीगलौज करने लगा।

विज्ञापन


इस पर जब उसने विरोध किया तो वह हमलावर हो गया और उस पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसके सिर, आंख और मुंह में चोटें आईं। मजदूरों ने बीचबचाव कर उसे बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार कराया गया। इसका पता चलने पर साथी अधिवक्ता उमेश के पक्ष में खड़े हो गए और कोतवाली पहुंचे। कोतवाल के न मिलने पर उन्होंने कोतवाली पर प्रदर्शन किया और तहरीर सौंपी। उन्होंने हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें