फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में दीन व दुनिया दोनों की दी जाए तालीम : कासमी

Sun, 15 Jun 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मदरसों में दीन (धार्मिक शिक्षा) और दुनिया (सामान शिक्षा) दोनों की तालीम दी जानी चाहिए। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शनिवार को ताज कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित जलसे में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते महीनों में जिले के जिन मदरसों को सील करने की कार्रवाई की गई, वह बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। कहा कि केंद्र सरकार व राज्य के मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है, कि सभी शैक्षणिक संस्थान में दीन (धार्मिक शिक्षा) और दुनिया (सामान शिक्षा) दोनों की तालीम दी जानी चाहिए। उन्होंने मदरसा संचालकों से आह्वान किया कि जहां-जहां मदरसे संचालित हो रहे हैं, वहां दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का प्रयास है कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में दीन और दुनिया दोनों की तालीम दी जाए, जिससे राज्य का समग्र विकास हो सके। यहां पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, युनूस चौधरी, मौलाना हाशमी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें