फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हड्डी ओटी में धूल फांकती मिलीं मशीनें

Thu, 09 Oct 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बुधवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं देखीं। सीएमओ ने में इमरजेंसी, महिला-पुरुष वार्ड, ट्रामा सेंटर, हड्डी ओटी, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें हड्डी ओटी में लाखों की मशीनें धूल फांकती मिलीं। सीएमओ ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में सिर्फ तीन रेडियोलॉजिस्ट हैं। एक जिला अस्पताल, एक खटीमा और एक बाजपुर में तैनात है। बाजपुर के रेडियोलॉजिस्ट एक दिन जसपुर और एक दिन काशीपुर जाते हैं।
उन्होंने बताया कि खटीमा के रेडियोलॉजिस्ट सीएमएस का कार्य भी देखते हैं। वह दो दिन सितारगंज भी जाते हैं। शासनस्तर पर चिकित्सक की डिमांड की गई है। कहा कि जल्द ही चिकित्सक मिलेंगे उन्हें जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार साल पहले बने बदहाल शौचालय की स्थिति को लेकर सीएमओ गंभीर नजर नहीं आए। सीएमओ ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट ग्लोबल एजेंसी गदरपुर को नियमित बायो वेस्ट उठाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें