फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर आने की खुमारी में डूबा नगर निगम, फिर गंदगी से पटा शहर

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रंचिंग ग्राउंड से उठता धुआं व हाइवे पर गिरा कूड़ा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की रैंकिंग में कुमाऊं मंडल में टॉपर आने के बाद स्वच्छता को लेकर अधिक प्रेरित होने के बजाय नगर निगम टॉपर आने की खुमारी में ही डूब गया है। पूरे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं तो नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड में खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा है। कूड़ेे के धुएं से उठ रही जहरीली गैसें वायुमंडल में पहुंचकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रुद्रपुर नगर निगम को देेशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में 257वां स्थान मिला था, जबकि उत्तराखंड में नगर निगम की रैंकिंग तीसरी और कुमाऊं मंडल में पहली थी। इस उपलब्धि के लिए नगर निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लोगों ने बधाईयां दीं। इस उपलब्धि की खुमारी और जश्न में डूबे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने के लिए भविष्य रणनीति नहीं बना पा रहे हैं।
इस उपलब्धि के दो दिन बाद ही सोमवार दोपहर के समय शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। काशीपुर बाइपास, गांधी पार्क के पास, रुद्रपुर सब्जी मंडी और ट्रंचिंग ग्राउंड के पास जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज और रामपुर के नालों कूड़ा अटा नजर आया। किच्छा मार्ग स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में जलते कूड़े से धुआं उठता नजर आया तो एनएच-74 पर ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा गिरने के कारण हाइवे एक ओर से बोल्डर लगाकर बंद कर वनवे कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड, रंपुरा, खेड़ा समेत विभिन्न कालोनियों में कूड़ा पड़ा नजर आया।
विज्ञापन

शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुलेआम कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे स्थानों को चिह्नित करके वहां पोस्टर लगाकर लोगों से कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की जा रही है। नगर निगम की टीम सुबह कूड़ा उठवाती है, लेकिन इसके बाद लोग फिर से वहीं पर कूड़ा फेंक देते हैं। शहर को स्वच्छ रखना शहरवासियों की भी जिम्मेेदारी है। सफाई के प्रति हम सभी को जागरुक होना पड़ेगा। ट्रंचिंग ग्राउंड में अराजकतत्व आग लगा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -
विज्ञापन

विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त रुद्रपुर नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें