फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान का विरोध, महिलाएं धरने पर बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। शराब की दुकान आबादी में खोलने पर गांव की महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने विरोध जताते हुए कहा कि जहां पर शराब की दुकान शिफ्ट की जा रही है, वहां स्कूल, सरकारी दुकान, मंदिर और आबादी है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व ग्राम प्रधान लीला चंद, छात्र नेता माधव चंद, सभासद मुकेश कुमार के साथ महिलाओं ने मेलाघाट रोड ऊचीमहुवट तिराहे पर दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित महिलाएं शराब की दुकान के बाहर धरने में बैठ गई। सूचना पर पहुंची एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर ऊचीमहुवट तिराहे पर दुकान नहीं खोलने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में संजय सिंह पिलवाल, मुस्तफा अली, भावना, मुन्नी देवी, देवकी देवी, माया देवी, दीपा देवी, मुन्नी बसेड़ा, मुन्नी रुमाल, जयमंती, आशा देवी, मोहनी देवी, निर्मला देेवी, प्रभा देवी, बबिता देवी, खीमा देवी, नसीम, फिरोज, शबनम, आशमा, रेशमा देवी, फिरोजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें