फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे के अंतराल में गिरा निर्माणाधीन सभागार का लिंटर

Wed, 26 Dec 2018 12:02 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खटीमा में निर्माणाधीन सभागार का गिरा लिंटर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय से लगे बाल विकास परियोजना के 15 लाख की लागत से निर्माणाधीन सभागार का सोमवार शाम को डाला गया लिंटर रात में अचानक ढह गया। 10 घंटे के अंतराल में लिंटर के गिर जाने को लेकर निर्माण इकाई पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। लिंटर डालने से पूर्व की गई शटरिंग की जांच पड़ताल में कमी उजागर होने का मामला सामने आ रहा है। लिंटर गिर जाने को लेकर कांग्रेसी भी मुखर होने लगे हैं।
 
बीएडीपी के तहत करीब छह माह से बाल विकास परियोजनाधिकारी कार्यालय परिसर में सभागार का निर्माण किया जा रहा है। सभागार का सोमवार शाम को लिंटर डाला गया था जो रात्रि में ही भरभराकर गिर गया। इस घटना से अधिकारी स्वयं को किनारा करते नजर आ रहे हैं। लिंटर गिरने की खबर बीडीओ नवीन उपाध्याय को नगर से बाहर होने के चलते नहीं थी।
विज्ञापन


अलबत्ता उन्होंने जानकारी मिलने के बाद में इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की है। लिंटर गिरने के संबंध में मौके पर मौजूद मजदूरों का कहना है कि शटरिंग में लगाई गई कोई टेक के गिर जाने बीच का पूरा लेंटर नीचे आ गिरा है। सभागार का लिंटर गिरने को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि शटरिंग में कहीं न कहीं अनियमितता बरती गई है। इधर, बीडीओ ने कहा कि निर्माणाधीन सभागार का लिंटर गिरने के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण इकाई को कोई भुगतान नहीं हुआ है।   

बिना तकनीशियन की मौजूदगी के हुई थी शटरिंग
खटीमा। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के जेई केएस बृजवाल ने लिंटर गिरने के मामले को शटरिंग की दिक्कत बताया। जेई ने कहा कि  तकनीशियन की गैरमौजूदगी में शटरिंग का काम किए जाने के कारण ही लिंटर गिरा है। यह भी कहा कि अभी तक निर्माण इकाई को एक रुपये का भुगतान नहीं किया गया है।  
विज्ञापन


विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन आज
खटीमा। युवक कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बीएडीपी से हो रहे निर्माण कार्य में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी घालमेल का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि बीएडीपी के अधिकतर कार्य फर्जी तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने जांच कर निर्माण इकाई का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। कहा कि बुधवार को हम तहसील में प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें