खटीमा। खटीमा में शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे पिछले एक सप्ताह से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
खटीमा में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद हल्की धूप खिल गई। थारू राजकीय इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है।