फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ शस्त्रधारियों पर गिरी डीएम कोर्ट की गाज, लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस नगर में स्टेटस सिम्बल बना रिवाल्टर और पिस्टल पर जहां शुरू से ही एसएसपी केवल खुराना ने सख्ती दिखाई वहीं इस दिशा में अब डीएम अक्षत गुप्ता की कोर्ट ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। यही कारण है कि बृहस्पतिवार को डीएम कोर्ट ने जिले के आठ लोगों के शस्त्र लाइसेंस में निलंबन और निरस्त की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यूएस नगर जिले में डीएम स्तर की इस तरह की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। उधर एसएसपी आफिस से लगातार अपराधी और विवादों में घिरे ऐसे कई और लोगों के भी लाइसेंस निरस्त होने हैं। एसएसपी की रिपोर्ट लगातार डीएम आफिस को पहुंच रही है। इस प्रकार अब जिले में लोगों को शस्त्र लाइसेंस बनाना बहुत टेढ़ी खीर साबित होगा। दोनों अधिकारियों के कड़े रुख के चलते अब अपराधों में भी कमी आने की पूरी संभावना बन गई है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी केवल खुराना की रिपोर्ट पर डीएम अक्षत गुप्ता ने जिन आठ लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं उनमें स्वयंपाल सिंह चौहान निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना पुलभट्ठा, परमजीत सिंह निवासी बरखेड़ा राजपूत थाना आईटीआई और मनवीर सिंह निवासी ग्राम दडहा थाना सितारगंज के शस्त्र लाइसेंस डीएम अक्षत गुप्ता द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं जबकि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 05 लोगों के शस्त्र लाइसेंस डीएम द्वारा निरस्त कर दिए हैं, जिनमें मुकेश सिंह निवासी मोहल्ला चौहान जसपुर, अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम तिगडी थाना सितारगंज, विजय कुमार निवासी कटोराताल काशीपुर, उत्पल दीक्षित निवासी न्यू जैन कालोनी रुद्रपुर और सतनाम सिंह निवासी ग्राम टुकडी थाना नानकमत्ता के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इस मामले में डीएम अक्षत गुप्ता का कहना है कि जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में कुछ पुराने मामले चल रहे थे उन पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के प्रवक्ता उत्पल दीक्षित का शस्त्र लाइसेंस भी एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार को डीएम कोर्ट से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें