बाजपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते लेवड़ा नदी उफान पर आ गई जिससे हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर पानी भर गया। सड़क जलमग्न होने से यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने तथा वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।
बाजपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लेवड़ा नदी उफान पर आ गई है। नदी का पानी बढ़ने से हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद लेवड़ा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और पानी सड़क पर आ गया। हाईवे पर कई जगह घुटनों तक पानी भरने से छोटे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी के उफनाने से आसपास के खेतों में भी पानी भर गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने व नदी के पास न जाने की अपील की है।