फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जलभराव से निजात दिलाने के लिए डीएम को भेजा पत्र

Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्राचीन ढकिया रोड पथरी मंदिर कॉलोनी में जलभराव, गहरे गड्ढों और कीचड़ की समस्या से त्रस्त कॉलोनीवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने दो दिन के भीतर सड़क की समस्या का समाधान न होने पर 10 सितंबर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि पथरी मंदिर कॉलोनी का मुख्य रास्ता एक निजी स्कूल के सामने से होकर गुजरता है। इस रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिनमें जलभराव हो रहा है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण कॉलोनीवासियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। शिकायत भेजने वालों में अनिल कुमार, राजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, कान्हा, मोनू, जीतराम आदि थे।
विज्ञापन

बाढ़ की आशंका पर संजय कॉलोनी में कराई मुनादी
पंतनगर। प्रशासन ने बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सोमवार सुबह पंतनगर की संजय कॉलोनी और आसपास के निचले इलाकों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया। टीम ने लोगों से संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने और निचले इलाकों में जाने से बचने की अपील की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की संभावना देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम ने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लोगों को निचले इलाकों में न जाने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और पानी बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से भी निरंतर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सितारगंज मार्ग के किनारे जलभराव से परेशानी
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में सोमवार को बारिश के कारण खटीमा उप जिला अस्पताल परिसर और पूर्णागिरि काॅलोनी, अमाऊं में जलभराव की समस्या रही। इसके अलावा सितारगंज मार्ग के दोनों किनारों पर बरसाती पानी एकत्र होने से दुकानदारों को काफी असुविधा हुई। खटीमा में 24 घंटे में कुल 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

खटीमा में तड़के शुरू हुई हल्की बारिश दोपहर तक जारी रही। इसके बाद बाद भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। खटीमा उप जिला अस्पताल परिसर में जलभराव होने से मरीजों व तीमारदारों को काफी असुविधा हुई। सितारगंज मार्ग पर खटीमा तहसील के सामने सड़क किनारे, कंजाबाग तिराहे और पुराने सीएचसी भवन के सामने सड़क किनारे बरसाती पानी भरा रहा। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर सड़क के गड्ढों में पानी भरने से कीचड़ आदि की समस्या रही। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतला ने बताया कि बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को खटीमा का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
एसडीएम और तहसीलदार ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
गूलरभोज। बीते 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नई बस्ती के वार्ड एक, चार और छह में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। सूचना मिलने पर एसडीएम अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल पांडे और संजीव भटेजा ने अधिकारियों को बताया कि बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों के लिए खाद्य सामग्री भी वितरित कराई गई। सोमवार सुबह बालाजी मंदिर चक्की मोड के महंत की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं में वार्ड चार में दूध और ब्रेड वितरित किए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने दोपहर को चावल दाल का स्टॉल लगाकर वितरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें