फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से गुलदार की मौत

Tue, 03 Feb 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से एक किमी पहले बनबसा दक्षिण कंपाट में एक गुलदार वन कर्मियों को मृत मिला। दो चिकित्सकों के पेनल ने गुलदार का पोस्टमार्टम कर उसके महत्वपूर्ण अंग जांच के लिए निकाले गए।
विज्ञापन

खटीमा वन रेंज के बनबसा दक्षिण कंपाट में मंगलवार सुबह वन कर्मियों की टीम को गुलदार के कराहने की आवाज सुनाई दी। टीम के पहुंचने तक गुलदार दम तोड़ चुका था।  रेंजर टीएस शाही ने बताया कि नर गुलदार की उम्र लगभग पांच वर्ष थी। दो चिकित्सकों के पेनल ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया।  पशु चिकित्सक डा. संजीव कुमार शर्मा एवं डा. कोमल सिंह ने बताया कि गुलदार संभवत: निमोनियां से पीड़ित था। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार के शव को वन दरोगा जशोद सिंह एवं हरक सिंह बिष्ट की देरेख में नष्ट किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें