फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के टीचर अंग्रेजी में नहीं लिख पाए जिलों के नाम

Tue, 03 Feb 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षा का बंटाधार हो गया है। बच्चे तो दूर शिक्षकों को अपने विषय तक की जानकारी नहीं है। सोमवार को राइंका बांसखेड़ा में एसडीएम आशीष श्रीवास्तव ने जब औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी तो वह भी चक्कर में पड़ गए।
विज्ञापन


कक्षा-12 ए में उन्होंने बच्चों से पूछा सौरमंडल में कितने ग्रह हैं। तो किसी ने नौ तो किसी ने आठ बताए, लेकिन ग्रह के पूरे नाम कोई नहीं बता पाया। बच्चे प्रदेश के 13 जिलों के नाम भी पूरे नहीं बता पाए। बच्चों को उत्तराखंड और देहरादून की स्पेलिंग न आने पर एसडीएम ने वहां मौजूद अंग्रेजी अध्यापक से ही 13 जिलों के नाम अंग्रेजी में ब्लैकबोर्ड पर लिखने को कहा। इस पर शिक्षक के पसीने छूट गए। आधे घंटे में शिक्षक ने 11 जिलों के नाम तो लिख दिए, लेकिन कई स्पेलिंग गलत लिख दी।

इस पर एसडीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब शिक्षकों का यह हाल है तो बच्चे क्या सीखेंगे। कक्षा-9 बी में जब बच्चों से भारत के प्रथम राष्ट्रपति का नाम पूछा गया तो किसी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू तो किसी ने एपीजे कलाम बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें