फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी लगाकर कुएं से निकाले तेंदुए

Sun, 20 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
तेंदुए को जेसीबी से निकालते वन कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार की रात को अंधेरे में कुएं मे गिरे तेंदुए के जोड़े को निकालने में वन विभाग कामयाब रहा। कुएं से निकाले दोनो तेंदुओं को अमानगढ़ जंगल मे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

रेहड़ के मौजा गादला में गांव जय सिंह जोत (बादीगढ़) निवासी घनश्याम सिंह का खेत है।
खेत में एक बोरिंग का लगभग बीस फीट का गहरा कुंआ है। बृहस्पतिवार की देर रात शिकार की तलाश में अमानगढ़ के जंगल से निकल कर आए एक तेंदुए का जोड़ा गहरे कुएं में जा गिरा था।
शुक्रवार की तड़के खेत के नजदीक रहने वाले सरदार बलवीर सिंह ने तेंदुओं की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना वन विभाग सहित खेत स्वामी को दी। खबर मिलते ही रेंजर सुरेंद्र सिंह व बीट इंचार्ज जयपाल सिंह स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। तेंदुओं को सुरक्षित निकालने के वन विभाग ने ऑपरेशन बिग कैट शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात में वन विभाग ने युक्ति सुझाते हुए जेसीबी से पूरे कुएं को खोद डाला। कुएं पर एक रैंप (जीनेनुमा आकार) कुएं की गहराई तक बना दिया। दोनों तेंदुओं को कुएं से बाहर आते ही जाल में कैद कर लिया और अमानगढ़ जंगल में छोड़ दिया। ऑपरेशन पूरा होने तक डीएफओ सलिल कुमार शुक्ला, रेंजर सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष पीसी शर्मा, एसआई अमित शर्मा आरक्षी रवि शंकर मौके पर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें