फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला: बलकार नीचे गिरा...तो खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगा खूंखार; ऐसे बची जान

Mon, 27 May 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर के पतरामपुर बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।
 
विज्ञापन
Leopard attacked a man - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर के पतरामपुर बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासन ने देर रात मारा छापा, मचा हड़कंप; इस सूचना पर हुई कार्रवाई

भोगपुर गांव निवासी बलकार सिंह (32) पतरामपुर साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर बाइक से घर जा रहा था। वन चौकी के पास तेंदुए ने झाड़ियों से निकलकर बाइक सवार युवक पर पीछे से हमला कर दिया। इससे वह बाइक से नीचे गिर गया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले जाने लगा। बलकार सिंह ने बताया कि सड़क पर पड़े पत्थर से उसने तेंदुए पर कई बार कई बार प्रहार किया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें