फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

Tue, 31 Mar 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सोमवार को गांव बरखेड़ा पांडे में 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। बरखेड़ा पांडे से करनपुर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 63.73 लाख के कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने बरखेड़ा पांडे स्थित एक निजी विद्यालय स्कूल में कंप्यूटर प्रोजेक्ट के लिए दो लाख देने की घोषणा की। गांव ढीमरखेड़ा में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव अजीतपुर में 17.60 लाख की विधायक निधि से बनने वाले मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पति हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष परमजीत कौर कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। वहां किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, ब्लाॅक प्रमुख पति जोरावर सिंह भुल्लर, रिजवान अहमद, जिपं सदस्य फुरकान अहमद, जिपं सदस्य फैजान इलाही, सोहन सिंह, पूर्व प्रधान कमलजीत कौर, हरदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

किच्छा। बंडिया भट्टा से पावर हाउस जाने वाले डेढ़ किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का सोमवार को विधायक तिलक राज बेहड़ ने शिलान्यास किया। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी लगभग 70 लाख की लागत से इस मार्ग का निर्माण करेगी। विधायक ने कहा कि वह इस सड़क को नमक फैक्टरी तक विस्तारित करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पनचक्की फार्म से गोलू मंदिर मार्ग, सिरौली कलां से रेलवे फाटक तक, दुपहरिया से पटेरी मार्ग, सुनैहरा बंगाली कॉलोनी वाला मार्ग, किच्छा के सिरौलीकलां से पंतपुरा पटेरी अंजनिया मार्ग और पंजाबी सभा गुरुकुल स्कूल वाली सड़कें भी बनाई जाएंगी। वहां दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, जीवन जोशी, अवतार सिंह, राजीव चौधरी, गुरचरण सिंह, दिलीप बिष्ट आदि थे।
सितारगंज में 1.8 किमी सड़क को मिली वित्तीय मंजूरी

सितारगंज। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरा में 1.8 किमी सड़क निर्माण के लिए शासन ने 1.07 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि ग्राम बरा में हाईवे से श्मशान घाट होते हुए यूपी सीमा तक 1.8 किमी सड़क को मंजूरी मिली है। सोमवार को संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने शासनादेश जारी किया है। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने बताया कि गांव के लोगों ने सड़क मरम्मत के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें