काशीपुर। हर साल एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र शुरू हो जाते हैं लेकिन इस बार अभी तक क्रय बनाने की कोई कवायद नहीं की गई है। कई जगहों पर किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। पिछले साल एक अप्रैल से मंडी में 14 और ग्रामीण क्षेत्रों में चार क्रय केंद्र बनाए गए थे। इस बार अभी तक क्रय केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। एडीओ संजय मियान ने बताया अभी तक गेहूं क्रय केंद्र शुरू करने के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ। आदेश आते ही क्रय केंद्रों शुरू किए जाएंगे। संवाद