फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भूमाफियाओं ने तालाब पाटकर काट दी कॉलोनी

Sat, 24 Jan 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भूमाफियाओं का सार्वजनिक तालाब को पाटकर कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से प्रकरण की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला भूप सिंह निवासी भाजपा नेता अमित विश्नोई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा कि पट्टी नेतराम में एक सार्वजनिक तालाब पर कुछ भूमाफियाओं ने अतिक्रमण कर मकान व गोदाम का निर्माण कर लिया है।
आरोप है कि तालाब को पाटकर पालिका के एक ठेकेदार की मदद से कॉलोनी व टाइल्स मार्ग का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने अभिलेखों की जांच कराकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसका सौंदर्यीकरण किए जाने की मांग की। साथ ही आरोपी ठेकेदार को नगर पालिका से ब्लैकलिस्ट किए जाने व दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया। ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, जांच की जा रही है। सच सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें