फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा पर बीआईएस की अहम भूमिका

Sat, 24 Jan 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा के प्रमुख और निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में बीआईएस की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्लाईवुड और लकड़ी उत्पादों के लिए लागू गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) को बढ़ावा देना जरूरी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के एक होटल में हुई बैठक में निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से प्लाईवुड और लकड़ी आधारित उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश लागू किया जा चुका है। बैठक में उत्तराखंड-यूपी प्लाईवुड एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। नॉर्दर्न प्लाईवुड रामनगर के संदीप गुप्ता और आदित्य अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में उत्तराखंड-यूपी प्लाईवुड एसोसिएशन के साथ निकट भविष्य में सहयोग की बात कही गई। बैठक में 50 से अधिक उद्यमियों ने भागीदारी की।इस मौके पर वुड टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज ग्वारी, बीआईएस तकनीकी समिति के पूर्व सदस्य पुष्पेंद्र सिंघल, बीआईएस के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें