फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के किसानों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा किसान सम्मेलन : जोशी

Thu, 06 Nov 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के प्रभारी व कृषि मंत्री गणेश जोशी पंतनगर पहुंचे। उन्होंने राज्य गठन के 25 वर्ष होने के अवसर पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंत्री जोशी ने अधिकारियों के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा जिसमें कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी किसानों को मिलेगी। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत प्रगतिशील किसान भाग लेंगे जिसमें करीब 25 से 30 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें