फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश में फैले वैश्य समाज के हितों के लिए तत्पर है फेडरेशन : सिंघल

Thu, 06 Nov 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज के 367 घटकों को एक सूत्र में पिरोने वाला यह फेडरेशन देश-विदेश में फैले वैश्य समाज के हितों के संघर्ष के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन

बुधवार को बाजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल पहुंचे। उन्होंने संगठनात्मक जिला काशीपुर शाखा पदाधिकारियों की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को साझा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फेडरेशन देश के साथ हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, नेपाल, थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका समेत विभिन्न देशों में भी वैश्य समाज को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को देहरादून के हिंदू नेशनल इंटर काॅलेज में 51 से अधिक सभी वर्गों की कन्याओं का सामूहिक विवाह किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने कहा कि समाज के अस्तित्व और एकजुटता के लिए युवाओं और महिलाओं का सक्रिय होना बेहद जरूरी है। वहां पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, डाॅ. संजीव गुप्ता, नवनीत विश्नोई, पीयूष अग्रवाल, महेंद्र लोहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें