फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
गदरपुर में किसानों को संबोधित करते तजिंदर सिंह विर्क। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर/खटीमा/गदरपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने काशीपुर, जसपुर और खटीमा में एक मार्च को रुद्रपुर में प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को काशीपुर मंडी समिति परिसर में हुई बैठक में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों की टोलियां बनाकर गांव-गांव संपर्क करने की अपील की। बताया कि महापंचायत में बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और नैनीताल के किसान शिरकत करेंगे। वहां पर भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राणा, बलजिंदर संधू, सुरेश शर्मा, अरुण शर्मा, बलकार सिंह फौजी, कुलदीप सिंह चीमा आदि थे। इधर, जसपुर में किसानों ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर विधायक आदेश चौहान, इंद्रपाल सिंह, मुख्त्यार सिंह, सुरजीत ढिल्लों, सुखवीर भुल्लर, जागीर सिंह, दीदार सिंह, दलजीत सिंह आदि थे। वहीं, खटीमा में यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह के नेतृत्व में किसानों की टोलियों ने चंदेेली, टेड़ाघाट, हल्दी, जमौर, चांदा में किसानों से संपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने का अनुरोध किया। वहां पर अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, जनक सिंह, जसपाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, साधू सिंह नामधारी आदि थे। (संवाद)
इधर, गदरपुर में कंबोज धर्मशाला में हुई किसानों की बैठक में किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क ने अपील की है कि महापंचायत में क्षेत्र से कम से कम 10 हजार किसान शिरकत करें। पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने कहा कि हर गांव से कम से कम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली महापंचायत में जाएगी। वहां युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सलविंदर सिंह कलसी, राजेंद्र पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह संधू, हैप्पी विर्क, गुरविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह किंदा, मोहनीश चौधरी आदि थे।

जसपुर में सभा करते किसान।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में किसानों की पंचायत को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें