फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में एक लाख किसानों के पहुंचने का दावा

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रुद्रपुर में किसान महापंचायत होगी। मोर्चा के पदाधिकारियों का दावा है कि महापंचायत में एक लाख से अधिक किसानों की भागीदारी रहेगी। भाकियू नेता राकेश टिकैत भी महापंचायत को संबोधित करेंगे। पंजाब के दो और यूपी के बिलासपुर के एक गायक भी कार्यक्रम में गीतों के जरिये समर्थन देंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि महापंचायत को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। सरकार को नए कृषि कानूनों को जल्द वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महापंचायत में बाजपुर के 20 गांवों की 58.38 एकड़ भूमि का मुद्दा भी उठाया जाएगा। तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि महापंचायत सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगी। दावा किया कि प्रदेश के अलावा यूपी के एक लाख किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी, डॉ. दर्शन पाल सिंह, आशीष मित्तल के साथ ही पंजाबी गायक सोनिया मान, रूपिंदर हांडा और हैरी धनोवा शामिल होंगे।
सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि तीन माह में सरकार से 12 बार वार्ता हो चुकी है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है। छह मार्च को मुजफ्फरपुर से किसान जागृति यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 15 जिलों में 1600 किमी की यात्रा पूरी करने के बाद गाजीपुर बॉर्डर जाकर संपन्न होगी। वहां सिख संगठन के अध्यक्ष संतोख सिंह, तराई किसान संगठन के उपाध्यक्ष सलविंदर सिंह, गाजीपुर कमेटी के सदस्य गुरसेवक सिंह, तराई किसान संगठन के महामंत्री इकबाल सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें