फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर से दस हजार किसान जाऐंगे टिकैत को सुनने

विज्ञापन
जसपुर में महापंचायत को लेकर बैठक करते किसान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। सोमवार को रुद्रपुर में आयोजित किसानों की महापंचायत में जाने के लिए किसान पूरी तैयारी में हैं। किसान नेताओं का कहना है कि काशीपुर से करीब 10 हजार किसान महापंचायत में जाने की तैयारी कर रहे हैं इसके लिए गांव- गांव जाकर किसानों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राणा ने बताया कि प्रचार के लिए किसानों की टोलियों ने हर गांव में पहुंचकर किसानों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है। किसान भाकियू नेता राकेश टिकैत को सुनने के लिए उत्साहित हैं। बसों और ट्रैक्टर ट्रालियों से किसान रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे। इधर, जसपुर में भी भाकियू के सदस्यों ने ग्राम गढ़ीनेगी, करनपुर, टीला, गंगापुर, नवलपुर, केसरी गणेशपुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभा कर रुद्रपुर में आयोजित महापंचायत में पहुंचने की अपील की। यहां भूपेंद्र सिंह, दर्शन देओल, गुरमीत सिंह, जागीर सिंह, बलकार सिंह, दीदार सिंह, इंदर सिंह, अनिल गुंबर, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें