फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दूसरे दिन खुला खटीमा डिग्री कॉलेज का ताला

Wed, 24 Jan 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एनएसयूआई और छात्रसंघ पदाधिकारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते एचएनबी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को दिनभर तालाबंदी के बाद बुधवार सुबह नौ बजे कॉलेज का गेट खोला गया।
विज्ञापन

प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित होने के कारण मंगलवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह कॉलेज में तालाबंदी की थी। प्राचार्य और एसडीएम के समझाने के बावजूद छात्र-छात्राएं देर शाम तक धरने पर डटे रहे। रात के साथ छात्रनेता कॉलेज की चाबी अपने साथ ले गए थे। सुबह नौ बजे तक कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा रहा। इसके बाद परीक्षा प्रभारी के कहने पर छात्र नेताओं के चाबी वापस करने के बाद मुख्य गेट खोला गया। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे सुरक्षा गार्ड को चाबी दे गई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रभारी डॉ. विपिन भट्ट ने चाबी की मांग की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें