फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में हवा में घुलते जहर से निकल रहा लोगों का दम

Sat, 23 Mar 2024 03:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर की हवा में तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण ज्यादा पाए जाने के चलते इसका देश के 300 शहरों में चयन हुआ है और राष्ट्रीय क्लीन एयर प्लान के तहत यहां सुधार के कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने अलग-अलग विभागों को सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए करीब चार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


100 का एक्यूआई मान आम तौर पर प्रदूषक के लिए राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक से मेल खाता है। काशीपुर के अलग-अलग स्थानों पर इन दिनों एक्यूआई 125 से 135 तक पाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि देश में 300 ऐसे शहरों का चयन किया गय,ा जहां वायु प्रदूषण सामान्य से ज्यादा है। इनमें काशीपुर भी शामिल है। इसलिए नेशनल क्लीन एयर प्लान के तहत कई सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

धूल से बचने के लिए लगाई जा रही हैं टाइल्स

काशीपुर। अगले महीने से शुरू हो रहे चैती मेले से पहले नगर निगम करीब साठ लाख रुपये से चैती चौराहे के आसपास सड़क किनारे टाइल्स लगवा रहा है। सड़क के दोनों और 100-100 मीटर क्षेत्र में टाइल्स लगवाई जा रही है। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि टाइल्स लगाने का यह काम नेशनल क्लीन एयर प्लान के अंतर्गत किया जा रहा है। इससे पहले टांडा तिराहा और मुरादाबाद मार्ग पर भी यह कार्य कराया जा चुका है। इससे न केवल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को धूल से राहत मिलेगी बल्कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


लकड़ी-कोयले से न बनाएं खाना

खाद्य और आपूर्ति विभाग की ओर से महिलाओं को इस अभियान के तहत भोजन बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का कम से कम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया है। काशीपुर नगरीय क्षेत्र की पूर्ति निरीक्षक अल्पना बजाज ने बताया कि इस तरह की गतिविधि समय-समय पर चलाई जाती है लेकिन विशेष अभियान का अभी आदि नहीं मिला है। यदि आदेश आएगा तो उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जोर

परिवहन विभाग की ओर से लोगों को अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन का क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें