फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू में दुकानें खोलने को लेकर कोतवाल से उलझे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कोविड कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद कराने पर व्यापारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने कारोबार पूरी तरह ठप होने का हवाला देकर बाजार खोले जाने की अनुमति की मांग उठाई। कहा कि यदि उन्हें दुकानें खोले जाने की अनुमति नही दी गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू के दौरान सरकार ने सप्ताह में तीन दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। कोरोना संक्रमण कम होने के चलते व्यापारी सप्ताह में छह दिन बाजार खोलने की अनुमति मांग रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल दीं।
इसी दौरान वहां पहुंचे कोतवाल जीबी जोशी ने उन्हें दुकानें बंद करने को कहा। इसे लेकर दुकानदारों की पुलिस कर्मियों के साथ बहस हो गई।। व्यापारियों ने दुकानें खोलने की मांग पर वहां हंगामा शुरू कर दिया। कई व्यापारी अपनी दुकानें खोलने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी दुकानों को बंद करा दिया। कोतवाल जोशी ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक ही दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी।
व्यापारियों ने कहा जल्द ही कोविड कर्फ्यू नहीं हटने पर व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वयं खोलने को मजबूर होंगे। वहां पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी, पूर्व अध्यक्ष राजीव सेतिया, जतिन नरुला, गुलशन गंभीर, विवेक वर्मा, प्रेम वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें