फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलाखेड़ा में 13 दिनी गुरमत सिखलाई शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। श्री गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साल प्रकाश पर्व को समर्पित 13 दिनी गुरमत सिखलाई कैंप का शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार को सिखलाई कैंप के शुभारंभ पर सेवादार परमजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के चार सौ साल प्रकाश पर्व को समर्पित सिख मिशन काशीपुर उत्तराखंड के विशेष सहयोग से कैंप शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसमें छोटे बच्चों को पंजाबी सिख का इतिहास, कीर्तन और दस्तार बांधने की कला सिखाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कैंप 17 से 29 जून तक जारी रहेगा। जिसमें प्रथम दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अरदास के बाद गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह ने बच्चों को कीर्तन और सिख मिशन इंचार्ज उत्तराखंड हरजिंदर सिंह ने पंजाबी शिक्षा दी। वहां अध्यापक अमरजीत कौर, गुरप्रीत कौर, गुरबख्श सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें