फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एलडी भट्ट अस्पताल में अलग से शुरू हुई ओपीडी

विज्ञापन
काशीपुर ईई कार्यालय में मास्क लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिएअलग से ओपीडी शुरू की गई है। सोमवार को हार्ट सेंटर परिसर में डॉ. जसवीर सिंह और डॉ. विपिन कुमार ने इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

इस ओपीडी में इंफ्रारेड थर्मामीटर से शरीर के तापमान की जांच की जा रही है। डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि शरीर का तापमान बढ़ने पर मरीज को स्क्रीनिंग के लिए रुद्रपुर भेजा जाएगा। मलपुरा ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी मो. नवी 18 को रविवार से बुखार, जुकाम, खांसी की समस्या होने पर उसकी अस्पताल में जांच कराई गई।
मरीजों की दूसरे दिन भी की स्क्रीनिंग
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम में पुणे से आए परिवार की दूसरे दिन भी डॉ.अमरजीत सिंह साहनी ने टीम के साथ स्क्रीनिंग की। एक परिवार 9 मार्च को होली पर्व पर अपने बड़े भाई से मिलने पुणे से घर आया है। परिवार में सभी को खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत लगातार बनी हुई है। सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा ने बताया जांच में कोई कोरोना पीड़ित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

जोनल स्तरीय सम्मेलन को किया स्थगित
काशीपुर। विद्युत पेंशनर्स परिषद की बैठक में 18 मार्च को होने वाले सम्मेलन को निरस्त करने पर सहमति बनी। बाजपुर रोड स्थित 33केवी सब स्टेशन में हुई बैठक में हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर के कर्मियों ने प्रतिभाग किया। वहां पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एसएम भूटानी, क्षेत्रीय जोनल अध्यक्ष संतोष जोशी, क्षेत्रीय सचिव बीसी जोशी, खंडीय सचिव एसी कुलश्रेष्ठ, जीवन लाल, डीएस नेगी, हरीश चंद्र जोशी, एमसी पपनै, बीएस कड़ाकोटी आदि थे।
महज 26 यूनिट रक्त शेष
काशीपुर। रविवार को ग्राम गढ़ीनेगी में निरंकारी मिशन की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन होना था। कोरोना के चलते रक्तदान शिविर रद्द कर दिया गया। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में दो हजार यूनिट रक्त रखने की क्षमता है। लेकिन रक्तदान शिविर न लगने के कारण महज 26 यूनिट रक्त शेष बचा है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनु पांडे ने बताया कि रक्तदान शिविर नहीं लगने से रक्त कम हो गया है।
ऊर्जा निगम के कर्मियों को बांटे मास्क
काशीपुर। सोमवार को ईई विजय सकारिया ने कार्यालय, कैश काउंटर, सब स्टेशन में कार्यरत कर्मियों को मास्क वितरित किए। वहीं, रेलवे, तहसील, ब्लॉक, रोडवेज ने अपने कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। इन विभागों में कर्मचारी बिना मास्क पर काम कर रहे हैं।
चैती मेला लगने पर बना हुआ है संशय
काशीपुर ऐतिहासिक चैती मेला के लगने पर संशय बना हुआ। सोमवार सुबह मेला मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह, एएसपी राजेश भट्ट की चैती मंदिर परिसर में पंडा परिवार से मुलाकात हुई। प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री ने कहा कि चैती मेला वर्षों से लग रहा है। इसे स्थगित नहीं किया जाना चाहिए। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेला स्थगित होने की दशा में श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना, देवी दर्शन करने पर कोई असर नहीं पडे़गा। वहां पर सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, विकास अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, शांति अग्निहोत्री आदि थे। उधर आवास विकास निवासी प्रमोद शर्मा ने सीएम, आयुक्त, डीएम, मेला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर जनहित में चैती मेला स्थगित करने की मांग की है।
प्रदेश स्तरीय मालियों का प्रशिक्षण रद्द
काशीपुर। राजकीय उद्यान प्रजनन एक प्रशिक्षण केंद्र आलू फार्म में सोमवार से कुमाऊं एवं गढ़वाल के 30-30 मलियों का 15 दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू होना था लेकिन प्रशासन से अनुमति नही मिलने पर 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ब्रिजेश गुप्ता ने यह जानकारी दी।
मास्क की कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी
काशीपुर। बाजार से मास्क और सैनेटाइजर गायब है। लोगों का आरोप है कि दुकानदार जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं। इधर, एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
योग के माध्यम से बचाव के उपाय बताए
काशीपुर। पंतजलि योग पीठ हरिद्वार की योग प्रचारिका सती रावत ने भगवंतपुर कॉलोनी में योग शिविर लगाया है। कहा कि अनुलोम-विलोम और भ्रामरी का नियमित अभ्यास करने से फेफड़े स्वस्थ होते हैं। इससे वायरस का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें