काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बार भवन में आयोजित एक समारोह में शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने कहा कि बार व बेंच के बीच बेहतर संबंध बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बुधवार को बार भवन में आयोजित समारोह में श्रम न्यायाधीश नितिन शर्मा एवं एसडीएम सुंदर सिंह आदि ने भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चुनाव अधिकारी पराग नेगी व उनके सहयोगियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। श्रम न्यायाधीश नितिन शर्मा ने बार अध्यक्ष इंदर सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने उपाध्यक्ष मनोज निगोतिया, अवतार सिंह ने सचिव संदीप सहगल, सोहनलाल गोयल ने उपसचिव प्रसून वर्मा, मुरली मनोहर सक्सेना ने कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, पीतांबर चौहान ने ऑडिटर विनोद पंत व वेदप्रकाश बाठला ने पुस्तकालय अध्यक्ष अमित रस्तौगी को शपथ ग्रहण कराई।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों नीलू रानी, शाहना, हिमांशु विश्नोई, महेंद्र सिंह, मुनीदेव विश्नोई, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र पाल, संजय कुमार को भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शपथ दिलाई। विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा आदि ने विचार रखे।
वहां मुक्ता सिंह, इंदूमान, पूर्व बार अध्यक्ष उमेश जोशी, आनंद रस्तौगी, आलम सिंह, ओमप्रकाश अरोरा, कश्मीर सिंह, मनोज जोशी, शैलेंद्र मिश्रा, गिरिजेश खुल्बे, मंजू सक्सेना, गुलाम साबिर, अनुज शरन माथुर, अब्दुल सलीम, रहमत अली खां, अंशुमान सिंह आदि थे।
काशीपुर जिले के लिए चीमा के साथ हूं: आदेश
काशीपुर। काशीपुर को जिला बनाने की मांग पर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि भविष्य में राज्य में यदि नए जिलों की घोषणा होती है, तो उसमें काशीपुर का नाम शामिल होगा। इसके लिए वह शासन के स्तर पर प्रयासरत हैं। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने भी काशीपुर जिले की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जिले की मांग के समर्थन में चीमा उनसे जो कुछ भी करने को कहेंगे, उसके लिए वह तैयार हैं। चीमा चाहे तो वह उनके साथ सीएम के सामने अथवा विधानसभा में धरने पर भी बैठ सकते हैं। वह शुरू से ही काशीपुर को जिला बनाने की मांग के प्रबल समर्थक रहे हैं।
चीमा ने दो लाख रुपये तो मेयर ने की हाईटैक शौचालयों की घोषणा
काशीपुर। बार के शपथ समारोह में विधायक चीमा ने बार एसोसिएशन को विधायक निधि से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। कहा कि इस राशि का उपयोग बार एसोसिएशन पुस्तकालय अथवा चैंबर्स के निर्माण में कर सकती है। वहीं मेयर ऊषा चौधरी ने अधिवक्ताओं की डिमांड पर बार भवन व तहसील परिसर में शौचालयों का निर्माण कराने की घोषणा की।